अभी तक राज्य के चंद बड़े और हार्ट स्पेशलिस्ट अस्पताल में ही है ये सुविधा
भूपेश चट्ठा, पटियाला
गर्मियों में रूलाने वाले और सर्दियों में सताने वाले बिजली कट यदि अस्पताल में किसी के आपरेशन के दौरान लग जाए, तो स्थिति बड़ी कष्टकारी हो जाती है। इलाज के दौरान और इसके बाद अस्पताल में बिजली गुल होना, वैसे भी मरीज को डराने से कम नहीं होता। बिना सूचना गुल होने बिजली से बचने के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (पीएचसीसी) ने पावरकॉम से अपने अस्पतालों में हॉट लाइन दिए जाने की मांग की है।
कुछ अस्पतालों में दी जा रही हॉट लाइन का काम तेज करने की गुहार भी लगाई गई है। हालांकि इसमें से ज्यादातर मालवा क्षेत्र के ही है। पावरकॉम के सूत्रों के अनुसार वीरवार को हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की प्रबंधकीय निदेशक राजी पी श्रीवास्तव ने पावरकॉम के चेयरमैन इंजी. केडी चौधरी से मिलकर गुहार लगाई है कि कारपोरेशन के अस्पतालों में बिजली की हॉट लाइन दी जाए। अब तक हॉट लाइन राज्य के चंद बड़े व ह्दय रोग से संबंधित अस्पतालों के पास ही ये सुविधा है। आधिकारिक सूत्रों अनुसार बरनाला के जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल राजपुरा, सब डिवीजन अस्पताल धूरी, कम्यूनिटी सेंटर भुच्चो मंडी, कम्यूनिटी सेंटर भगता में हॉट लाइन उपलब्ध करवाए जाने का काम तेज करने और जल्द निपटाए जाने को कहा गया है।
इसी प्रकार पावरकॉम के पास नई लगाई गई गुहार में मानसा, मोगा और मुक्तसर के जिला अस्पतालों के अलावा सब डिवीजन अस्पताल पट्टी व सब डिवीजन अस्पताल बटाला के नाम दिए गए है। कारपोरेशन की इस मांग पर करीब 3 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताई गई है।
No comments:
Post a Comment