Saturday, 14 January 2012

अब हरचंद बरसट भी अकाली दल में, punjab election, SAD, congress, barsat


- कैप्टन के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजनीतिक सचिव रहे हैं

भूपेश चट्ठा, पटियाला
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के सबसे करीबी व्यक्तियों में रहे और वर्तमान में विपक्ष की नेता राजिदंर कौर भट्टल के खेमे में रहने वाले हरचंद सिंह बरसट वीरवार को कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए है।
कैप्टन अमरिंदर के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजनीतिक सचिव रहे हरचंद बरसट ने दिल्ली में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के घर में अकाली दल का सिरोपा पहन औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली है।
बिजली बोर्ड से लेकर 29 छोटे बड़े कर्मचारी संगठनों के सांझे मोर्चे पंजाब स्टेट एंपलाइज फैडरेशन के प्रधान रहे बरसट ने 'दैनिक जागरणÓ को बताया कि अब उन्होंने सदा के लिए कांग्रेस को विदा कर दिया है। विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले बरसट से शिरोमणि अकाली दल की ओर से किए गए किसी तरह के वायदे पर कहते हैं कि उन्होंने वायदों पर कभी भी जिंदगी नहीं जी है। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना रहा है और प्रयास होगा कि ये क्रम आगे भी जारी रहे।
पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी नेता के रूप में यूनियन की राजनीति से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले हरचंद बरसट कहते हैं कि वर्तमान अकाली-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार ने कुछ अच्छे प्रोजेक्ट शुरु किए हैं और वे चाहते हैं कि ये आगे भी जारी रहे। सरकार बदलने की स्थिति में ऐसा शायद ना हो पाए। सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शुरु किए गए प्रोजेक्टों को पंजाब की जनता की भलाई में जारी रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment