Tuesday, 31 January 2012

शिअद-भाजपा गठबंधन जीतेगा 80 सीटें: बादल, punjab election, badal rally


-कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना मानसिक संतुलन खोया: बादल
-चुनाव आयोग की सारी बातें ठीक नहीं धक्का भी किया है का बादल ने
-डेरा सच्चा सौदा में किसी के जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की
फोटो भेजी जाएगी
भूपेश चट्ठा, देवीगढ़, पटियाला
विभिन्न टेलीविजन चैनलों और सर्वेक्षण एजेंसियों की ओर से किए जा रहे प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणामों के लगाए जा रहे अनुमानों के संदर्भ में चार बार मुख्यमंत्री की पारी खेल चुके शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि शिअद-भाजपा गठबंधन राज्य में 80 सीटें जीतने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से भी कुछ ऐसे ही सीटों के दावे पर वे कहते हैं कि परिणाम आने तक इनकी कम होती जाएंगी और हमारी बढ़ती जाएंगी।
वहीं सनौर में गठबंधन के प्रत्याशी तेजिंदर पाल सिंह संधू के लिए देवीगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से हाल ही में किए गए ब्यानों पर बादल कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। अगर ऐसे ही मुख्यमंत्री बनने का एक दावेदार विरोधी दलों के लोगों की टांगे तोडऩे लगे तो लोकतंत्र रहेगा नहीं और अराजकता फैल जाएगी।
जबकि चुनाव आयोग की ओर से की जा रही कार्रवाईयों पर बादल कहते हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के नाम पर की जा रही सारी बातें ठीक नहीं कही जा सकती। कई जगह पर धक्का भी किया गया है। उनके ही एक सचिव के यहां हुई छापेमारी पर वे कहते हैं कि हथियार, पैसे और ना जाने क्या क्या छिपाए जाने के नाम पर दीवारें तक खोद दी गई।
इसी क्रम में डेरा सच्चा सौदा में कैप्टन अमरिंदर सिंह के जाने पर किसी तरह की टिप्पणी से इंकार करते हुए बादल कहते हैं कि वे इस मसले में नहीं पडऩा चाहते। वे तो विवाद खत्म करना चाहते हैं बढ़ाना नहीं।

No comments:

Post a Comment