Sunday, 20 November 2011

पनीर-साग के देश में मशरूम हुई मशहूर, diversification, mushroom, vegitables,


- कम जगह में अधिक उपज, अधिक कमाई

-वेजीटेरियन लोगों की पहली पसंद बना है सनैक्स

-एमएसपी नहीं पर विवाह सीजन में सौ रूपये किलो के पार रहती है

भूपेश चट्ठा, पटियाला

पंजाबी खाने का नाम आते ही सरसों का साग मक्की की रोटी के साथ दिखाई देने लगता है। इसके साथ ही दूध से बने खाने सामने आते है, कार्यक्रम महत्वपूर्ण हो तो पनीर जरूरी है। बात नॉन वेजीटेरियन की हो तो चिकन सामने आ जाता है, लेकिन इन दिनों पनीर-साग के देश में मशरूम मशहूर हो रही है।

किसान के लिए कम जगह में अधिक उपज और अधिक कमाई देने वाली मशरूम वेजीटेरियन लोगों की पहली पसंद बन गई है। एक मैरिज पैलेस के मालिक सतपाल पूनिया बताते हैं कि कुछ साल पहले तक सब्जी में एक इंग्रेडिएंट के रूप में प्रयोग होती रही मशरूम अब हर विवाह कार्यक्रम में विभिन्न सनैक्स के रूप में अनिवार्य रूप से रखी जा रही है।

दिलचस्प है कि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं है पर विवाह सीजन में सौ रूपये किलो के पार रहती है। व्यवसाय से जुड़े व विशेषज्ञ के रूप में पहचान बना चुके अश्विनी बातिश बताते हैं कि सर्दी के साथ ही मशरूम की बिजाई का सीजन शुरू होता है और बड़े फार्म तैयार बीज को रोपाई के लिए आगे देते हें। याद रहे कि गेहूं के दाने को ट्रांसप्लांट कर इसकी बिजाई की जाती है। मार्केटिंग की तय व्यवस्था तो नहीं है पर हर मशरूम उत्पादक का पहला लक्ष्य चंडीगढ़ के 50 किलोमीटर के दायरे में मौजूद दो सौ से च्यादा मैरिज पैलेस रहते हैं। जहां से नगद कमाई की जाती है।

मशरूम की खेती में लगे नरिंदर शर्मा बताते हैं कि 16 बाई 16 फीट के कमरे में सवा सवा फीट की दूरी पर दस रैक लगाने में की गई बिजाई से हर रोज 80 किलो से एक क्विंटल तक मशरूम पैदा की जा सकती है। हालांकि कटाई के मामले में यहां खासी दक्षता की जरूरत पड़ती है। आप अपनी मर्जी से एक रात पहले नहीं काट सकते। ऐसा करने की स्थिति में इसका रंग बिगड़ जाता है और नई उगने वाली लटक जाती है। ऐसे में इसकी कटाई सुबह करीब तीन बजे शुरू होती है और परिवार के सदस्य ही इसमें जुटते हैं और सुबह पांच बजे तक मंडी में भेज दी जाती है।

याद रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मशरूम फार्म से 'तेगÓ ब्रांड बाजार में उतारा और टिन पैक में डिब्बा बंद की जिसे एक साल बाद तक भी प्रयोग किया जा सकता था।

दूसरी ओर डाइवरसीफिकेशन पर जोर देने वाले कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. बीएस सोहल कहते हैं कि इसकी बिजाई आप खेत में मोटर के कोठे से लेकर, ट्रैक्टर अथवा जीन्स रखने वाले हाल में कर सकते हैं। ऐसे स्थानों में किसान जमीन से आठ फीट उपर तक ही जगह का प्रयोग करता है, इसके उपर के स्थान पर मशरूम की खेती हो सकती है।

आए दिन एक्सीडेंट पर कोई मामला दर्ज नहीं, parali, accidents, cases

पराली को जलाए जाने से रोकने कानून बीते एक दशक से लगातार बताया जा रहा है, पर दिलचस्प है कि अभी तक धारा 144 लगाए जाने और पराली जलाने पर लगाए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने वाले किसानों पर इस साल एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि पिछले साल जिले में इनकी संख्या 11 थी। मसला इस बार वोटों का बताया जा रहा है।
हाल ही में तीन बच्चे जिंदा जल गए आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। सड़क किनारे जली पराली से उठा धुआं किसी को भी अंधा करने में सक्षम है।
जलती पराली पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डीएस गुरू कहते है कि किसान पर मामले दर्ज करना तो अंतिम विकल्प होना चाहिए बेहतर तो यह कि उसे प्रेरित किया जाए कि वो ऐसा ना करे। हालांकि पराली को लेकर बने कानून को और कड़ा करने अथवा किसी तरह का बदलाव करने पर टिप्पणी नहीं करते, कहते है कि जो है वो लागू रहेगा। धान की बिजाई रोपाई को नियंत्रित करने वाले सब सॉयल एक्ट के समान कड़ा कानून की संभावना पर चुनावी साल में कोई बोलने को तैयार नहीं है।


-पराली में आर्गेनिक तत्व कम और जहर ज्यादा

भूपेश चट्ठा, पटियाला

धान की फसल जल्द पक जाए तो अक्टूबर का शुरू नहीं तो मध्य तक बच्चों, बुजुर्गों और दमे-एलर्जी के मरीजों को खुली हवा में गैस चैंबर का सा अहसास होता है, लेकिन इस साल ये सिलसिला नवंबर में भी जारी है। इससे बचते तंदरुस्त कहे जाने वाले भी नहीं है आंखों में जलन, गले में खराश, जुकाम-खुजली तो आम हो जाता है। इन सब के पीछे कारण क्या है? यह भी सब को पता है कि खेतों में पराली जलाई जा रही है। इस पराली के साथ जल रहे केमिकल फर्टीलाइजर और पेस्टिसाइड ने इसके धुएं को इस कदर जहरीला बना दिया है कि बारूद का धुआं भी हलका लगने लगा है।

सोशल सांइसेज एंउड हेल्थ फोरम के डा. खोसला कहते है कि थोड़ी बहुत यह पहले भी जलती थी पर इतना बुरा हाल नहीं था कि आपको सांस लेने के लिए भी जगह की तलाश करनी पड़ती है। दोपहिया वाहन पर है तो सड़क युद्ध का मैदान नजर आती है और किसी काम को हाथ में लेते है तो आंख के साथ नाक भी टपकने लगती है। वे कहते है कि महत्वपूर्ण यह है कि जब गरीब बेघर तेज सर्दी से बचने के लिए घास फूस एकत्र कर अलाव तप रहा होता है तो आग में से एक भीनी सी खुशबू आ रही होती है। कुछ ऐसा ही अहसास गांव में चुल्हे पर पक रहे भोजन की बात हो या घर को धुंध कोहरे के दिनों में घर के आस पास पेड़ पौधों का कचरा जलाने की हो हमें धुआं परेशान करता। गोबर के उपले जलने को तो मेडिकेटिड धुएं तक का नाम दे उपचार तक करने के दावे होने लगते है।

वहीं लेखक केएस धालीवल कहते है कि आज पराली का नाम आते ही अस्थमे का तंदरुस्त हुआ मरीज भी दहल जाता है। एलर्जी की दवा बनाने वाली कंपनियों के लिए तो दिवाली का सीजन ही पंजाब हरियाणा में जलने वाली पराली से निकलता है और साल भर की कमाई इन्हीं दो महीनों में हो जाती है। एंटी एलर्जी दवाओं से कुछ नहीं होने वाला बेहतर है कि किसान या तो पेस्टिसाइड व केमिकल फर्टीलाइजर का प्रयोग छोड़ दें या फिर पराली जलाना छोड़ दें। वे कहते है कि इसमें पौधे वाली बात ही नहीं रही। आर्गेनिक तत्व कम ओर जहर ज्यादा हो गया है।

दिलचस्प है कि पराली के स्मोग से परेशान लोगों ने भी एक नायाब तरीका तलाश लिया है वे डाक्टरों के पिछले सालों में लिखी पर्ची को किसी मंत्र की तरह अपने पर्स में रखते है और सांस के उखडऩे के पहले अहसास में ही दवा शुरू कर देते है। जुकाम और आंखों में जलन बर्दाश्त करने की बड़ों को आदत हो गई है कि इन दिनों म त्योहारों की तरह ये भी होना है। जबकि बच्चों के लिए कोई हल नहीं निकला है।

मुख्यमंत्री-मंत्रियों का शहर में आखिरी जमावड़ा, akali, politics, SAD,


-श्री आनंदपुर साहिब में सिख हैरिटेज व चपड़ चिड़ी स्मारक, कबड्डी फाइनल लुधियाना, मोहाली में एयरपोर्ट, शहीदी जोड़ मेला फतेहगढ़ साहिब व संगरूर में होंगे कार्यक्रम

उपमुख्य संवाददाता, पटियाला

प्रदेश में विधान सभा चुनावों से पहले एतिहासिक शहर पटियाला में मौजूदा शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार का आखिरी शो शनिवार को होने जा रहा है। सरकार के इस जमावड़े में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दिन भर शहर में ही रहेंगे और उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अकाली-भाजपाई मंत्रियों, विभिन्न बोर्डों, निगमों के चेयरमैन, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान व पूर्व प्रधान एक साथ दिखाई देने जा रहे हैं। संभव है कि शहर में ये वर्तमान सरकार का आखिरी जमावड़ा हो।

याद रहे कि अगले साल मार्च में नई विधान सभा का गठन होना है और संभव है कि फरवरी में चुनाव हों। इसके लिए दिसंबर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जानी है। वर्तमान सरकार के पास बचे डेढ़ महीने में राच्य व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की लंबी फेहरिस्त है इसमें श्री आनंदपुर साहिब में सिख हैरिटेज व फतेहगढ़ साहिब के निकट चपड़ चिड़ी स्मारक, विश्व कबड्डी कप का फाइनल लुधियाना में, मोहाली में एयरपोर्ट का उदघाटन, शहीदी जोड़ मेला फतेहगढ़ साहिब व संगरूर में घल्लूघारा स्मारक के कार्यक्रम शामिल हैं।

ऐसे में स्व. करतार सिंह धालीवाल की बरसी पर पांच से सात अकाली-भाजपा के मंत्री, एसजीपीसी के प्रधान व धार्मिक नेताओं की उपस्थिति होगी दर्ज होना शहर का अंतिम बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढ़ींडसा, कृषि मंत्री सुचा सिंह लंगाह, सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, पूर्व मंत्री व पार्टी महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़, एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर, प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, विक्रमजीत सिंह मजीठिया, भाजपा की ओर से अविनाश राय खन्ना, सतपाल गोसांई, मास्टर मोहन लाल जैसे नाम शामिल है। इसके साथ ही मुलाजिम भलाई विभाग, पनसीड, पनग्रेन इत्यादि सहित कई चेयरमैन शामिल होंगे।

वहीं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन और पार्टी के एनआरआई विंग के प्रधान सुरजीत सिंह रखड़ा कहते हैं कि उन्होंने सभी लोगों को आमंत्रित जरूर किया है पर पुष्टि सिर्फ मुख्यमंत्री की ही कर सकते हैं। हालांकि शेष गणमान्य व्यक्ति पूर्व में उनके मेहमान बनते रहे हैं। रखड़ा बताते हैं कि मुख्यमंत्री सुबह उनके यहां आएंगे और दोपहर के कार्यक्रम के बाद यहीं आराम करेंगे और शाम को पांच बजे हरपाल टिवाणा कला केंद्र का उदघाटन करेंगे।

सोने के रखवालों का शरीर हुआ मिट्टी, food, storage, grain, employee, fci, wheat,

-एफसीआई के गोदामों में काम करने वाले मजदूरों-कर्मियों का स्नायू तंत्र प्रभावित
-धरती पर, गेहूं की बोरी में, बोरियों के उपर, हवा में एयर चार्जिंग के लिए छिड़के रसायनों का असर

-मैलाथीन महीने में दो बार, डीडीवीपी 21 दिनों पर, डेल्टा मैथलीन तीन महीने पर और सल्फास सदा के लिए

भूपेश चट्ठा, पटियाला

अनाज के गोदामों में रखे गए सोने को संजोए रखने होने वाले रसायनों के छिड़काव ने इसके रखवालों का शरीर मिट्टी का बना दिया है। फूड कारपोरेशन आफ इंडिया सहित हर खरीद एजेंसी के गोदामों में रखी गई गेहूं से होने वाले प्रभाव से अंजान कोई नहीं है पर ईलाज के नाम पर भी च्यादा कुछ नहीं है।

गोदामों में रखी गई बोरियों में दवा डालने के अलावा इसकी जमीन व हवा को भी 'सुरक्षितÓ रखने के चक्कर में पूरा वातावरण जहरीला किया जाता है। एफसीआई के वीके बत्ता बताते हैं कि बोरी रखते ही इस पर डेल्टा मैथलीन का स्प्रे कर दिया जाता है। हर तीन महीने पर यह प्रक्रिया दोहराई जाती है। इसके तुरंत बाद खाली जगह में डीडीवीपी का छिड़काव होता है, एयर चार्जिंग के नाम पर किसी पतंगे को भी ना फटकने देने वाला यह स्प्रे 21 दिनों के अंतराल पर रिपीट होता है। हवा में उड़ती 'भुंडीÓ, 'भमक्कड़Ó इस वायु के संपर्क में आते ही जमीन पर ऐसे गिरते हैं मानों किसी ने एंटी एयरक्राफ्ट गन से गिराया हो।

इन सबके बावजूद यदि कीड़ा लगने की संभावना होने पर एल्मोनियम फास्फेट का प्रयोग होता है। ये वो गेहूं की बदनाम गोली है जिसे सल्फास कहते हैं और पंजाब में खुदकुशी करने वालों में प्रचलित रही है। वीके बत्ता बताते हैं कि इससे बीमारी की बात ना करें ये तो जान लेती है, गोली पानी के संपर्क में आते ही जहरीली गैसें छोड़ती है।

बात यहीं समाप्त नहीं धरती के नीचे से कार्रवाई करने वाले दीमक अथवा दाने में पैदा होने वाली 'सुसरीÓ के लिए मैलाथीन का स्प्रे महीने में दो बार जरूरी है, तभी गेहूं को बचाया जा सकता है कीट पतंगों और कीड़े मकौड़ों की जान लेने वाले ये रसायन इंसानों के लिए भी कम घातक नहीं हैं।

इसी क्रम में जतिंदरवीर सिंह कहते हैं कि कर्मियों को नियमित खांसी आम है, दमा और हाईपर टेंशन से शायद ही कोई बचा हो, लंबा समय रहने पर अस्थमा व सांस के रोग घेर लेते हैं। सरकार के पास दस्ताने व मास्क देने से च्यादा कुछ नहीं है। जबकि जालंधर जैसे मुख्य शहरों को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर ऐसे अस्पतालों से ही कोई समझौते नहीं किए गए हैं जिसके तहत कर्मी जा कर चिक्तिसा जांच करवा सकें।

वहीं कम्यूनिटी मेडिसीन में एमडी और एपिडमोलोजिस्ट डा. अमर सिंह आजाद कहते हैं कि इन रसायनों से इंसान की बीमारी से लडऩे की क्षमता ही खत्म हो जाती है। जुकाम से लेकर कैंसर तक की हर बीमारी की पकड़ में ऐसा व्यक्ति जल्दी आता है। प्राकृति से हमें तोहफे में मिले इम्यून सिस्टम में कमजोरी आती जाती है। जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है।

पंजाब के कन्या भ्रूणों की हरियाणा में हत्या, female feticide, punjab-haryana,

पंजाब ने लिखा हरियाणा को, विभाग करेगा स्टिंग आपरेशन

भूपेश चट्ठा, पटियाला

पंजाब हरियाणा सीमा पर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में 'अस्थाई नर्सिंग होमÓ के 'आपरेशन थियेटरोंÓ में हो रही भ्रूण हत्याओं पर पंजाब की ओर से हरियाणा को आगाह किया गया है और पंजाब ऐसे ही क्षेत्रों में स्टिंग आपरेशनों की तैयारी भी कर रहा है।

चीफ मेडिकल अफसर वरिंदर सिंह मोही कहते हैं कि उन्होंने हरियाणा राच्य की सीमा के भीतर हो रही भ्रूण हत्याओं पर अपने विभाग के अधिकारियों के माध्यम से हरियाणा सरकार को लिख भेजा है कि अंबाला व कैथल जिलों में पंजाब से गर्भवती महिलाएं जा कर अजन्मी कन्याओं की हत्याएं करवा रही हैं।

2006-07 में पंजाब-हरियाणा सीमा के निकट पातड़ां कस्बे में एक सौ से अधिक कन्या भ्रूणों को एक नर्सिंग होम के निकट कुएं में से बरामद किया गया था। उक्त कार्य को अंजाम देने वाले डा. मोही ने 'दैनिक जागरणÓ के सवाल पर कहा कि जानकारी देने वाले को प्रशस्ति पत्र के अलावा चार हजार रूपये नगद और स्टिंग आपरेशन में साथ देने वाली तीन से चार महीने की गर्भवती महिला के लिए 20 हजार रूपये का ईनाम तय किया गया है।

याद रहे कि पीएनडीटी एक्ट लागू करवाने में पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नि डा. नवजोत कौर ने भी डम्मी के रूप में कई स्टिंग आपरेशनों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है।

-हरियाणा सीमा पर गुप्त व अस्थाई ठिकानों पर हो रहा है लिंग परीक्षण टेस्ट

-पांच हजार से दस हजार के बीच पहुंचा परीक्षण टेस्ट, दलालों की चांदी

विनय शौरी, पटियाला

भ्रूण हत्या पर कानून की सख्ती और स्वास्थ्य विभाग की चौकसी से बेशक सरकार सहित आला
अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अब पंजाब के कन्या भ्रूण की हत्या हरियाणा के गुप्त ठिकानों पर बने अस्थाई अल्ट्रा साउंड सैंटरों पर होने लगी है। दिलचस्प है कि इस पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को भी है, लेकिन सही सबूत या गवाह न होने की वजह से विभागीय अधिकारी खुद को असमर्थ मान रहे हैैं।

राज्य भर में लिंग परीक्षण करवाने को लेकर बढ़ी सख्ती के बाद से लिंग परीक्षण करवाने के इच्छुक व्यक्ति दलालों के माध्यम से हरियाणा सीमा से सटे गुप्त ठिकानों पर बने अस्थाई अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सेवाएं अच्छे खासे दामों में ले रहे हैैं। सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा के शहरों की बजाए ग्रामीण इलाकों में ठिकाने बनाकर लिंग परीक्षण करते हुए कन्या भ्रूण की हत्या करने का काम कर रहे हैैं। इकट्ठा की गई जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई डाक्टर हरियाणा के डाक्टरों के साथ मिलकर इस गौरख धंधे को अंजाम दे रहे हैैं। गर्भवती महिला को अस्थाई अल्ट्रासाउंड सेंटर तक ले जाने और लाने के बीच लिंग परीक्षण का परिणाम देते हुए कन्या भ्रूण की हत्या तक को इतना गुप्त रखा जाता है कि मरीज और उसके पति के अतिरिक्त किसी अन्य को जानकारी देने से पूरा तरह से मना किया जाता है।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक लिंग परीक्षण करने वाले कई डाक्टर तो इस सुविधा को घर बैठे-बिठाए ही देने में सक्षम हैैं। जैसी सुविधा वैसे दाम के फार्मूले पर काम करते हुए ऐसे डाक्टर 10 से 15 हजार रुपये की फीस संबंधित ग्राहक से बटोर रहे हैैं। ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने के लिए डाक्टरों ने कई एजेंट व बिचोलिए भी काम पर लगाए हुए हैैं। इनमें सरकारी अस्पतालों के दर्जा चार कर्मचारियों से लेकर लैब अटेंडेंट तक के कर्मचारी शामिल हैैं।

डीएसपी डिटेक्टिव मंजीत सिंह बराड़ के मुताबिक उक्त मामले की जानकारी उनके पास है, लेकिन बिना सबूत और शिकायत के पुलिस दूसरे राज्य में कार्रवाई कैसे कर सकती है। डीएसपी बराड़ के मुताबिक ऐसे किसी बड़े मामले को बेनकाब करने के लिए ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली दाईयों से संपर्क कर उनसे मुखबिरी करवाई जा रही है।

 प्रो. एचपीएस वालिया

अजन्मी बच्चीयों के भोग डाल कर किया जागरुक, लगाया पंघूड़ा

2007 से अब तक आठ अनचाहे बच्चों जिनमें सात लड़कियां और एक अपाहिज लड़के को मां बाप और अच्छा घर कानूनी रूप से दिलवा चुके पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पत्रकारिता एंव जन संचार विभाग के पूर्व मुखी डा. हरजिंदर पाल सिंह वालिया भ्रूण हत्या के पीछे आर्थिक कारण ज्यादा मानते हैं कहते हैं कि ऐसे में इसकी रोकथाम का तरीका भी यही है कि भ्रूण हत्या करने वाले की आर्थिक परेशानी हल कर दो। उनकी संस्था ग्लोबल पंजाब फाउंडेशन ने हर तरह से यही प्रचार किया है कि कन्या भ्रूण की हत्या करने की बजाए उनके पंघूड़े में डाल दो, वे कानूनी रूप से उचित व्यक्ति की गोद तक पहुंचा देंगे।

याद रहे कि प्रो. वालिया ने ही कुछ साल पहले पातड़ां के एक निजी क्लीनिक के निकट सौ से अधिक भ्रूण के अवशेष एक कुंए में से मिलने के बाद अजन्मी बच्चीयों के नाम श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोहों की शुरुआत पातड़ां से की थी, संत कंबली वाले गुरूद्वारा साहिब और टिकाना भाई राम किशन इत्यादि से होता हुआ ये जागरुकता अभियान कई चरण पर कर चुका है और सर्दियों में विदेशों से आने वाले एनआरआई इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने लगे हैं। फांउडेशन का पंगुड़ा आजकल केके इंटरनेशनल स्कूल में लगा है।
 डा. हरशिंदर कौर

326 लड़कियों की हर माह फीस जमा

भ्रूण हत्या को नस्ल मिटाने बराबर बता, भ्रूण हत्या पर सख्ती में डाक्टर के साथ मां-बाप को कड़ी सजा देने वाले इंटनेशनल कानून की वकालत कर रही डा. हरशिंदर कौर कहती है कि पीएनडीटी एक्ट पूरी तरह से असफल रहा है। ये बीमारी पंजाब में ही नहीं एनआरआई पंजाबियों में भी फैल चुकी है और पूरे एशिया में चलन ढ़ीले कानून के चलते बढ़ा है।

यूएनओ में भारत की ओर से मुद्दा उठाने के बाद सुर्खियों में आई डा. हरशिंदर कौर ने भ्रूण हत्या, बच्चों व महिलाओं की समस्याओं पर 22 किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने 20 लड़कियों की स्कूल कालेज की फीस जमा करवाने से शुरुआत की थी, फिर एनआरआई लोगों के समर्थन से बना ट्रस्ट आज 326 लड़कियों की हर महीने चैक से उनके स्कूल अथवा कालेज के अकाउंट में फीस के पैसे जमा करवाता है।



 बाबा चमकौर सिंह

सो क्यूं मंदा आखिए जित जम्में राजान



सेवा पंथी संप्रदाय के टिकाना भाई राम किशन के मुख्य सेवादार बाबा चमकौर सिंह ने पांच साल पहले प्रदेश में पंघूड़ा प्रथा आरंभ की थी किन्हीं कारणों के चलते ये एक बार बंद हो गई पर अब इसी साल के अंत तक एक बार फिर शुरू करने जा रहे हैं। कहते हैं कि हमारे सामाजिक ढ़ांचे की वजह से भ्रूण हत्याएं हो रही है। हम भ्रूण तो संभाल नहीं सकते लेकिन नवजात शिशु को संभाल सकते हैं। इसलिए पंघूडे को भ्रूण व शिशु संभाल केंद्र का नाम रखा गया कि जो अपनी बेटी को नहीं रख सकते वे इस पंघूड़े में छोड़ जाएं, हम सारी व्यवस्था करवा देंगे। बाबा चमकौर सिंह कहते हैं कि जब गुरू साहिबान ने पांच सौ साल पहले ही महिलाओं के बारे में कह दिया था कि 'सो क्यूं मंदा आखिए जित जम्में राजानÓ।



Wednesday, 2 November 2011

अगले सीजन के लिए पावरकॉम ने कमर कसी, powercom, save electricity,


  66 लाख यूनिट बिजली अन्य राज्यों व ट्रेडर्स के पास जमा करवाई
  रोपड़ का एक यूनिट अनिवार्य वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया
भूपेश चट्ठा, पटियाला अच्छे मानसून के बाद मौसम के एक बार फिर पक्ष में आते ही पंजाब ने अगली गर्मियों व धान के अगले साल के सीजन के लिए बिजली खरीद प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि पावरकॉम बिना कोई कट लगाए अगले साल के बिजली प्रबंध कर रहा है।
 इसी कड़ी में बैंकिंग के माध्यम से 66 लाख यूनिट बिजली अन्य राज्यों व ट्रेडर्स के पास जमा करवाई गई है। इसमें से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल को सीधे 36 लाख यूनिट बिजली दी गई है। दिलचस्प है कि एक ही दिन में बिजली देने का यह आंकड़ा 31 अक्टूबर को दी 20 लाख यूनिट से बढ़ा है।
 इसी प्रकार ट्रेडर्स के माध्यम से की गई बैंकिंग में करीब 32 लाख यूनिट बिजली के निर्यात किए गए हैं। यहां भी एक रोज पहले तक मात्र आठ लाख यूनिट ही बिजली दी जा रही थी। हालांकि रणजीत सागर बांध और अन्य पनबिजली उत्पादन केंद्रों से दी जाने वाली रायल्टी के तहत ढ़ाई लाख यूनिट बिजली देनी शुरू कर दी है। प्रदेश में बिजली की मांग में हर रोज किंतु हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। एक दिन पहले 958 लाख यूनिट की खपत अब कम हो कर 947 लाख यूनिट पर आ गई है। 
पंजाब लंबे समय के खरीद समझौतों अधीन 293 लाख यूनिट की खरीद भी जारी रखे हुए है। दूसरी ओर, जनवरी तक प्रदेश के थर्मल प्लांटों की लटकती रहने वाली अनिवार्य वार्षिक मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले रोपड़ के श्री गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के दो नंबर यूनिट को अनिवार्य वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया गया है।

Diwali is less polluted this year


Patiala(29th Oct, 2011): The ambient air quality data of Punjab Pollution Control Board has  established that Diwali is less polluted this year. This significant improvement in air quality is due to pro-active measures taken by the Board and more and more people taking a green pledge this year.
            Disclosing this to press Dr. Babu Ram Member Secretary of Punjab Pollution Control Board said that as usual the Ludhiana is  more polluted followed by Jalandhar, Amritsar, Mandi Gobindgarh & Patiala w.r.t Respirable particulate matter, Suplhur dioxide & Oxide of Nitrogen. Elaborating the results, he said that RSPM level in the Residential areas   were analyzed to be 365,245,349,287& 244 µgm/m3 for Ludhiana, Jalandhar, Amritsar, Mandi Gobindgarh & Patiala respectively where as it was 367,253,462,298 and 260 µgm/m3r respectively during last year Diwali. The trend in commercial areas indicate that Ludhiana is more  polluted with RSPM level was upto 489 µgm/m3whereas Patiala is least polluted where RSPM level was 234 µgm/m3 as against the figure of 511 µgm/m3   and 268 µgm/m3     of the two cities last year. Similarly Sox for Ludhianawas 28 µgm/m3     as compared to 38 µgm/m3     of last year where as NOx has been found to be 46 as against 53 µgm/m3    last year. Same trend was found in other cities also. Most interesting feature is related to Golden Temple Complex where the RSPM level has been reduced to 401 as compared to last year figure of 462 µgm/m3 .
            Similarly the maximum noise level in the residential area was  85.3 dB(A)  at Patialawhere as it was 69.1 dB(A) at Amritsar. In sensitive area Ludhianawas most noisy having noise level 77.8 dB(A)  whereas it was 54 dB(A) at Jalandhar. Patiala again was most noisy in commercial areas where noise level was 85.7 dB(A) and Jalandhar was least noisy where the noise level was 61.5 dB(A). This shows that less fire crackers but the same were of higher noise level were cracked in Patiala.  
            Dr. Babu Ram said that the green pledge taken by the student and the pro-active media campaign launched by the Board played a vital role in reducing the ambient air pollution considerably as compared to the previous years. Air pollution load from crackers was lesser this year as per the sale statistics which show a drastic fall in the sale figures.
            Sh K.S. Pannu Chairman of the Board thank the SGPC for showing the exemplary way of Environmental Protection by the reducing the time of Aatashbazi at Golden Temple Complex. Mr. Pannu also thank the children of the state for saying not to crackers.
            Sh Vishwajeet Khann Secretary Environment Govt. of Punjab also thank the people of Punjabfor realizing there responsibility towards Environment and encouraging their children not fire the crackers. He hoped that the trend shall further pick up the pace in the state in the year to come.