Wednesday, 2 November 2011

अगले सीजन के लिए पावरकॉम ने कमर कसी, powercom, save electricity,


  66 लाख यूनिट बिजली अन्य राज्यों व ट्रेडर्स के पास जमा करवाई
  रोपड़ का एक यूनिट अनिवार्य वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया
भूपेश चट्ठा, पटियाला अच्छे मानसून के बाद मौसम के एक बार फिर पक्ष में आते ही पंजाब ने अगली गर्मियों व धान के अगले साल के सीजन के लिए बिजली खरीद प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि पावरकॉम बिना कोई कट लगाए अगले साल के बिजली प्रबंध कर रहा है।
 इसी कड़ी में बैंकिंग के माध्यम से 66 लाख यूनिट बिजली अन्य राज्यों व ट्रेडर्स के पास जमा करवाई गई है। इसमें से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल को सीधे 36 लाख यूनिट बिजली दी गई है। दिलचस्प है कि एक ही दिन में बिजली देने का यह आंकड़ा 31 अक्टूबर को दी 20 लाख यूनिट से बढ़ा है।
 इसी प्रकार ट्रेडर्स के माध्यम से की गई बैंकिंग में करीब 32 लाख यूनिट बिजली के निर्यात किए गए हैं। यहां भी एक रोज पहले तक मात्र आठ लाख यूनिट ही बिजली दी जा रही थी। हालांकि रणजीत सागर बांध और अन्य पनबिजली उत्पादन केंद्रों से दी जाने वाली रायल्टी के तहत ढ़ाई लाख यूनिट बिजली देनी शुरू कर दी है। प्रदेश में बिजली की मांग में हर रोज किंतु हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। एक दिन पहले 958 लाख यूनिट की खपत अब कम हो कर 947 लाख यूनिट पर आ गई है। 
पंजाब लंबे समय के खरीद समझौतों अधीन 293 लाख यूनिट की खरीद भी जारी रखे हुए है। दूसरी ओर, जनवरी तक प्रदेश के थर्मल प्लांटों की लटकती रहने वाली अनिवार्य वार्षिक मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले रोपड़ के श्री गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के दो नंबर यूनिट को अनिवार्य वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया गया है।

No comments:

Post a Comment