Sunday, 20 November 2011

पटियाला में पंजाब की दूसरी घुड़दौड़, horse riding, race, breading


- हार्स स्पोर्टस एंड ब्रीडर्स सोसायटी पंजाब का आयोजन

- विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर करेंगी उदघाटन, विजेता को एक लाख रूपये

उपमुख्य संवाददाता, पटियाला

पंजाब के आधुनिक खेल इतिहास में घुड़दौड़ का अध्याय जुडऩे के बाद हार्स स्पोर्टस एंड ब्रीडर्स सोसायटी पटियाला जिले के कल्लर भैणी गांव में घोड़ों की दूसरी रेस का आयोजन करने जा रही है।

शनिवार को होने वाली रेस पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर व एचएसबीएसपी के सदस्य सुमरिंदर सिंह सरां ने बताया कि राज्य में घोड़ों से संबधित खेलों को बढ़ावा देने व युवा प्रतिभाओं को आगे लाने और राष्ट्रीय पटल पर मुख्य धारा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। घोड़ों की सेहत दुरुस्त रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले दो अन्य उद्देश्य स्वत: ही पूरे होंगे।

डकाला के पास स्थित गांव में सुबह नौ बजे शुरू होने वाली ये रेस 40 किलोमीटर की होगी और ये 20-20 किलोमीटर के दो चरणों करवाई जाएगी। रेस शुरू होने से पहले और 20 किलोमीटर का चरण समाप्त होने और रेस की समाप्ति पर घोड़ों का वेटरनरी चैकअप अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यदि किसी स्थिति में घोड़े की तबीयत या सेहत में गड़बड़ी है तो आगे दौड़ में अनुमति नहीं दी जाएगी।

विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर इस रेस का उदघाटन करेंगी। घुड़दौड़ क्षेत्र के अंतराष्ट्रीय स्तर के जज व सोसायटी के उपप्रधान कनर्ल सरप्रताप सिंह बताते हैं कि इससे घोड़ों की भारतीय नस्लों का संरक्षण करने में सहायता मिलेगी। हार्स ब्रीडिंग के स्तर उंचा उठाने और क्षेत्र में जागरुकता लाने का काम तेज हो जाएगा। वे कहते है कि पंजाब के अलावा राजस्थान व हरियाणा से 50-60 घोड़ों के इसमें भाग लेने की संभावना है। तीन इनामों में पहला एक लाख रूपये का, 51 हजार का दूसरा और 21 हजार का तीसरा इनाम रखा गया है। निशुल्क वेटरनरी और घोड़ों व राइडर के लिए खाने पीने की व्यवस्था के अलावा अन्य सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्ष में दो बार ऐसे आयोजन किए जाएगें।

No comments:

Post a Comment