जागरण सरोकार : पर्यावरण संस्करण
-दशहरे पर सुधार ज्यादा, दीवाली पर उम्मीद
-पटियाला का राजिंदरा अस्पताल सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र
-जहरीली गैसें खतरनाक सीमा से काफी नीचे हुई पर
-आरएसपीएम की अधिकतम मात्रा 100 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ढ़ाई से चार गुना
भूपेश चट्ठा, पटियाला
दीवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण में पिछले चार सालों में कमी जरूर दर्ज की गई है पर पर्यावरण संरक्षण के मामले में मंजिल अभी दूर ही लग रही है। दशहरे के मामले में सुधार देखा जा रहा है और इस बार दीवाली पर भी उम्मीद बंधी है।
राज्य के चार प्रमुख व इंडस्ट्रीयल शहर मंडीगोबिंद गढ़ में रेस्पीरेटरी सस्पेंडिड पार्टीक्यूलेट मैटेरियल, आरएसपीएम की अधिकतम मात्रा 100 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ढ़ाई से चार गुना तक अब भी अधिक है। जबकि जहरीली गैसें खतरनाक सीमा से काफी नीचे चल रही हैं।
दिवाली की रात को इससे एक दिन पहले और अगले दिन सुबह पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीपीसीबी की ओर से की जाने वाली मानीटरिंग में सामने आया कि पटियाला, मंडी गोबिंद गढ़ व जालंधर में सल्फर डाई आक्साइड, नाइट्रोजन डाईआक्साइड के अलावा आरएसपीएम में भी कमी दर्ज की गई। गैसें हालांकि चेतावनी के क्षेत्र में नहीं आई। जबकि एसपीएम की मात्रा सारी हदें पार कर खतरनाक सीमा में है।
लुधियाना, अमृतसर में जहरीली गैसों में तो कुछ गिरावट है और ये जहरीली गैसों की खतरनाक सीमा 80 माइक्रो ग्राम क्यूबिक से खासे कम है। उक्त पांचों शहरों के अलावा अब मानीटरिंग में बठिंडा, संगरूर, होशियारपुर, मोहाली और फरीदकोट को भी शामिल किया गया है।
बाक्स
ध्वनि प्रदूषण भी सीमा से पार
पटियालवी कम पर आवाज वाले पटाखे ज्यादा फोड़ते हैं। सबसे कम प्रदूषण वाले पटियाला शहर में दिवाली को ध्वनि प्रदूषण सीमा से डेढ़ गुणा ज्यादा चल रहा है। हालांकि इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय 50 डेसीबल और रात में 65 डेसीबल की सीमा से ये पार है। संवेदनशील क्षेत्रों अस्पताल, धार्मिक स्थल और शैक्षणिक संस्थानों के मामले में लुधियाना तो कामर्शियल व आवासीय क्षेत्र में पटियाला सबसे ज्यादा प्रदूषित है।
वायु प्रदूषण- आवासीय क्षेत्र वर्ग में आरएसपीएम
वर्ष- 2011, 2010, 2009, 2008
लुधियाना-365, 367, 579, 588
जालंधर-245, 253, 671, 474
अमृतसर-349, 462, 718, 705
मंडी गोंिबदगढ़-287, 298, 567, 744
पटियाला-244, 260, 487, 662
सबसे अधिक प्रदूषण वाले
कामर्शियल क्षेत्र वर्ग में लुधियाना का घंटाघर
वर्ष 2011, 2010, 2009, 2008
आरएसपीएम-489, 511, 810, 662
सबसे कम प्रदूषण वाले
संवेदनशील क्षेत्रों में - राजेंद्रा अस्पताल पटियाला
वर्ष- 2011, 2010, 2009, 2008
आरएसपीएम- 234, 268, 328, 367
सभी आंकड़े- माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर में
No comments:
Post a Comment