-पिता पांच तो मां तीन बार रही है विधायक
-कहा सोए पंजाब को जगाने उतरेंगे चुनाव मैदान में
-सीएम व पार्टी प्रधान ने नहीं दिया कोई आश्वासन
भूपेश चट्ठा, कौली, पटियाला
पिता स्व. जसदेव सिंह संधू की 11 वीं बरसी पर रखे गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसएस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह संधू ने खुल कर बागी तेवर दिखाते हुए ना केवल शिरोमणि अकाली दल से घनौर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी टिकट की मांग रखी है अपितु यह भी कह दिया है कि यदि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे भी वे चुनाव जरूर लड़ेंगे और यह फतवा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें दे दिया है।
ज्ञात हो कि तेजिंदर पाल सिंह संधू के पिता अकाली दल से पांच बार तो उनकी मां तीन बार विधायक रही है। प्रकाश सिंह बादल खुद स्वीकार करते है कि ज्ञानी करतार सिंह की शार्मिंदगी में उन्होंने जसदेव संधू के साथ राजनीतिक जीवन शुरू किया था। दिलचस्प है कि बादल चार बार मुख्यमंत्री बने और कभी चुनाव ना हारने वाले संधू कभी मंत्री भी नहीं बने।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में मंच से तेजिंदर पाल सिंह संधू ने जहां टिकट की मांग करते हुए लोगों की सेवा करने का मौका दिए जाने को कहा। इसके तुरंत बाद हुए मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन में प्रकाश सिंह बादल ने साफ तौर पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि टिकट मांगने वालों की कमी नहीं है पर सभी को नहीं दी जा सकती, अगर कुछ लोग पार्टी में सिर्फ टिकट के लिए है तो सही नहीं है। साथ ही उन्होंने इसे अभी बहुत जल्दबाजी बता यह भी कह डाला कि वे पार्टी प्रधान नहीं है।
उधर मंच से ही इसके बाद पार्टी छोडऩे और चुनाव लडऩे के सभी विकल्प खुले रखने की बात कह अपने धन्यवाद प्रस्ताव में तेजिंदर संधू की पत्नि अनूपिंद्र कौर ने कहा कि सोए पंजाब को जगाने वे इस बार निश्चित रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दशकों तक पंथ और पार्टी की सेवा के बावजूद आज सरकार के पास 11 मिनट भी नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का ख्याल रख वे चुनाव जरूर लड़ेंगे।
इस पर भी डिप्टी सीएम व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नहीं कोई आश्वासन
ना देते हुए कहा कि पार्टी उम्मीदवारों का चुनाव मैरिट के आधार पर करेगी। समाना की रैली में सुरजीत सिंह रखड़ा को वजीर तक बनाने की याद दिलाने की बात पर वे कहते है कि अभी तक किसी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लोगों के विचार लिए जा रहे है जीतने की क्षमता रखने वाले को ही पार्टी टिकट देगी।
चुनाव समय पर ही होंगे : बादल
-अमरिंदर माने केंद्र में हो रहे है घोटाले :सुखबीरभूपेश चट्ठा ,कौली (पटियाला)
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज समय से पहले विधान सभा चुनाव करवाने की कांग्रेसी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे भला जल्दी चुनाव क्यों करवाएंगे। विधान सभा चुनाव समय पर ही होंगे।
स्व. जसदेव सिंह संधू की 11वीं बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पार्टी के लिए शानदार सेवा निभाने वाले नेताओं और वर्करों को आने वाले विधानसभा चुनाव के समय टिकटों की बांट समय आंखों से अदृश्य नहीं किया जायेगा। केंद्र में संयुक्त प्रगतीशील गठबंधन की सरकार पर भ्रष्टाचार के लग रहे दोषों पर बादल ने कहा कि यूपीए सरकार के मंत्रियों की तरफ से किये बहुकरोड़ी घपलों कारण इस सरकार का असली चेहरा लोगों सामने नंगा हो गया है।
वहीं इसी समागम में श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके समेत जो भी शिरोमणि अकाली दल का हिस्सा है, उसको पार्टी की सोच मुताबिक ही चलना पड़ेगा और जो पार्टी के सिद्धांत का उल्लंघन करेगा उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। मनप्रीत बादल को पार्टी में लाने के सवाल पर वे कहते है कि जो अकाली दल के सिद्धांतों पर जो विश्वास करता है उसका स्वागत है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर वे कहते है कि उन्हें किसी से सर्टीफीकेट की जरूरत नहीं है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार को भी पंजाब कांग्रेस अलग नहीं कर सकती। विकास कामों का सेहरा तो केंद्र सरकार पर बांधती है परन्तु केंंद्र में कांग्रेस का नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की तरफ से किए 1.76 लाख करोड़ वाले टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले, आठ हजार करोड़ रुपए के कामनवेल्थ घोटाले और बहु करोड़ी आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटालों कारण देश को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ, जिसका राज्यों पर भी असर हुआ है। यह जिम्मेदारी लेने से पंजाब कांग्रेस भाग रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस को इस सच्चाई से भागना नहीं चाहिए। बादल ने कहा कि पंजाब विधान सभा के मौजूदा बजट सत्र दौरान कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा न होने कारण वह बहस करने से ही भाग गई है जो कि पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है।
इस मौके शिरोमणी अकाली दल के जनरल सचिव प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, पिछड़ीं श्रेणियों कमीशन पंजाब के चेयरमैन प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, मुख्य सांसदीय सचिव श्री राज खुराना, पूर्व मंत्री स. सुरजीत सिंह कोहली, नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला के चेयरमैन स. इन्दरमोहन सिंह बजाज, शिरोमणी अकाली दल के सीनियर मित्र प्रधान स. हरिन्दरपाल सिंह हैरीमान, मार्केट समिति पटियाला के चेयरमैन स. हरिन्दरपाल सिंह हरपालपुर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment