-अलाट करने के बाद रद्द किया ड्रा, फिर निकाला
-वीडियो फिल्म देख तय हो, पटियाला निगम अधीन ठेके की प्रक्रिया फिर हो: ललित सिंगला
-आबकारी आयुक्त व कमेटी के निर्णय पर दुबारा निकाला गया ड्रा: एईटीसी
भूपेश चट्ठा, पटियाला
जिले के शराब ठेकों के ड्रा में अपनाई गई हर तरह की पारदर्शिता के बावजूद हंगामा हो गया। नारेबाजी के बीच शहर के नगर निगम क्षेत्र के ठेकों के ड्रा पहली बार निकाल घोषित करने के बावजूद रद्द कर दिए गए और फिर निकाले गए।
सरहिंद रोड पर स्थित एक बैंकुएट हाल में रखे गए ठेकों के ड्रा में आबकारी विभाग की ओर से पारदर्शिता दिखाने के लगभग हर तरह के उपाय किए गए जिनमें ऑन लाईन कंपयूटर बड़ी स्क्रीन पर, लाईव टेलीविजन और मंच की वीडियोग्राफी शामिल है। इसके अलावा ड्रा निकालने के लिए आम जनता में से कोई भी व्यक्ति आ सकता है। इतना ही नहीं ड्रा वाले बक्से को भी पारदर्शी कांच से बनाया गया। सभी पर्चियों को एक ही तरह के लिफाफे में बंद किया गया।
दोपहर तक सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन पटियाला निगम क्षेत्र के ड्रा की बारी आई तो पब्लिक में से ही उठ कर गए एक व्यक्ति ने ड्रा निकाल ललित सिंगला का नाम घोषित किया तो कुछ लोगों ने स्याही लगी होने के आरोप लगा ड्रा रद्द करने की मांग उठाई, जिसे आबकारी एंव कराधान विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार भी कर लिया और दुबारा निकाला गया। इस सारी कार्यवाई के दौरान हंगामा जारी रहा।
उधर एईटीसी एचपीएस गिहोत्रा कहते है कि उक्त पर्ची पर स्याही तो लगी हुई थी, ऐसे में कमेटी व आबकारी आयुक्त की अनुमति पर ही दुबारा ड्रा निकाला गया है। आयुक्त का कहना है कि यदि पहले लाटरी निकली है तो दुबारा भी निकल जाएगी। वे यह भी स्वीकार करते है कि ललित के दो प्रार्थना पत्र थे तो दूसरी पार्टी के 56 में से 50।
पर्ची सिर्फ अधिकारियों के कब्जे में होने पर स्याही कैसे लग गई? इस पर वे स्पष्ट नहीं कर पाते कहते है कि पहले से भी लगी हो सकती है। दिलचस्प है कि पूरी तरह से पारदर्शिता के उपाय करने और लोगों में अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते एईटीसी गिहोत्रा की मायूसी और मजबूरी आज इस घटना के बाद साफ झलकी।
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला
जिले के शराब ठेकों से अगले वित्तिय वर्ष में राज्य सरकार को 155 करोड़ 14 लाख रूपये की आय होने जा रही है। यह आय पिछले साल की तुलना में 36 करोड़ 75 लाख ज्यादा है। आबकारी राजस्व में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी कमीश्नर दीपेंद्र सिंह की निगरानी में हुए ड्रा में पटियाला शहर के तीन सर्किलों के ठेके 63.05 करोड़ में दिए गए जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 50.68 रहा था। राजपुरा सर्किल में 40.49 करोड़,समाना सर्किल में 23.25 करोड़, नाभा सर्किल में 28.35 करोड़ रूपये में शराब के ठेके आवंटित किए गए है।

No comments:
Post a Comment