Showing posts with label congres. Show all posts
Showing posts with label congres. Show all posts

Friday, 8 April 2011

शिअद-भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, perneet kaur, politics, anna hjare, congres,


  प्रतिक्रिया 
 मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक पास होने की संभावना : परनीत



भूपेश चट्ठा पटियाला लोकपाल विधेयक पर भाजपा व शिअद की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करने पर विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इन लोगों को इसी बहाने भ्रष्टाचार का विरोध करने का अहसास तो हुआ यह अच्छी बात है, लेकिन ऐसी मांग करने से पहले इन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। वह शुक्रवार को दैनिक जागरण से बातचीत कर रही थीं। वह यहां प्रदेश कांग्रेस सचिव व इंडियन स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अजय थापर की मां के देहांत पर अफसोस प्रकट करने आई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन की पिछली सरकार ने कांग्रेस के चार नेताओं को लोकपाल के कटघरे में खड़ा किया था। अब उन्हें अपनी सरकार के मंत्रियों के बारे में सोचना चाहिए। केंद्र में अन्ना हजारे की ओर उसे लोकपाल विधेयक लाने और लोकपाल को राजनेताओं से मुक्त करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की प्रतिक्रिया में वे कहती हैं कि केंद्र की यूपीए सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है। कैबिनेट रैंक के मंत्री इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही मसले का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी ने भी अन्ना हजारे की ओर से उठाए गए मुद्दे का समर्थन किया है अब बात तो सिर्फ उस तरीके की है जिसके अनुसार इसे लागू किया जाए। बातचीत चल रही है। संभव है मानसून सत्र में विधेयक पास भी हो जाएगा। ब्लैक लिस्ट किए गए एनआरआई पंजाबियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हाल ही में डीएसजीपीसी के प्रधान परमजीत सिंह सरना के साथ केंद्रीय गृहमंत्री से मिली हैं। इस मामले में अब इतना तो तय हो गया है कि ब्लैक लिस्ट किए गए एनआरआई पंजाबियों के पुत्रों-परिजनों के भारत आने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में पहचान को लेकर संशय बना हुआ है, जिसे जल्द निपटाने के बाद उनका आना भी आसान हो जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान संजीव बिट्टू मौजूद थे।

Wednesday, 6 April 2011

भोग समारोहों से लग रहे 'सियासी' निशाने, politics, bhog, congres, akali, trends,

-अब राजला कर रहे हैं प्रचार कि अमरिंदर करेंगे समाना की टिकट की घोषणा
-स्व. जसदेव संधू व पंथ रत्न जत्थेदार टोहरा की बरसी पर चली है राजनीति
भूपेश चट्ठा, पटियाला,
 लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक जगतार ङ्क्षसह राजला के पिता स्व. हरदयाल ङ्क्षसह राजला वीरवार सात अप्रैल को मनाई जा रही बरसी कई सियासी निशाने लगने तय हो गए है। कांग्रेस के किसी नेता के यहां भोग समारोह पर होने वाली राजनीति से पहले इसी पखवाड़े में जिले में शिरोमणि अकाली दल के दो टिकट दावेदारों के यहां आयोजित हुए ऐसे ही श्रद्धांजलि समारोह में हो चुका है।

 वैसे तो जगतार ङ्क्षसह राजला प्रत्येक वर्ष ही अपने स्व. पिता की बरसी मनाते हैं परंतु इस बार बरसी समारोह को 2012 में होने वाले विधान सभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।  समाना में होने वाले इस समारोह में भीड़ जुटाने जहां पूर्व विधायक राजला खुद जुटे हैं, वहीं पूर्व वित्त मंत्री व डकाला के विधायक लाल ङ्क्षसह ने समारोह को सफल बनाने पूरी कमान खुद संभाली है। जानकारी के मुताबिक लाल ङ्क्षसह की कोठी से जिले भर के कांग्रेसियों को फोन किए जा रहे हैं कि इस बरसी समारोह में कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह पहुंच रहे हैं इसलिए वे इसमें जरूर शामिल हों। दूसरी तरफ पिछले 15 दिनों से जगतार राजला खुद गांव-गांव बैठकें कर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। वे यहां तक कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह इस कार्यक्रम दौरान समाना से उनकी टिकट की घोषणा करेंगे।

 कांग्रेसी राजनीति को करीब से जानने वाले कहते हैं कि मंत्री लाल ङ्क्षसह एक तीर से कई निशाने साधना चाहते हैं। आगामी विधान सभा चुनावों में लाल ङ्क्षसह अपने पुत्र व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मैंबर काका रजिंदर सिंह  को पार्टी की टिकट दिलवाना चाहते हैं। घर परिवार से भी उन पर दबाव है कि इस चुनाव में बेटे को चुनाव लड़ाएं बेशक खुद मैदान से हट जाएं परंतु लाल ङ्क्षसह खुद चुनावी राजनीति से हटने को राजी नहीं हैं।  कारण भी तर्क संगत है कि लाल ङ्क्षसह  विधायक बनते हैं तो कांग्रेस की सरकार बनने पर वे सबसे सीनियर विधायक होने के चलते केबिनेट मंत्री बनेंगे जबकि बेटा पहली बार विधायक बनने के चलते मंत्री नहीं बन पाएगा। लिहाजा गोटियां फिट हो रही हैं कि वे खुद पुराने क्षेत्र से  चुनाव लड़ें जबकि बेटे को समाना से टिकट दिलवाई जाए। उनके पुराने विधान सभा क्षेत्र के  52 गांव अब समाना विधान सभा क्षेत्र में आ गए हैं। लिहाजा दावा ठोका जा रहा हैं। 

दूसरी ओर अब डकाला से सन्नौर हो विधान सभा क्षेत्र से पिछला चुनाव निर्दलीय के रूप में अपने पुत्र को लड़ा 20 हजार से ज्यादा वोट दिलवाने वाले आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर गुरबंस ङ्क्षसह पूनिया भी अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हैं। पूनिया का सनौर के साथ समाना में काफी आधार है। जो 52 गांव समाना में शामिल हुए हैं उनमें पूनिया की गहरी पैठ है।

हालांकि स्व. राजला के पिछले बरसी समारोह में कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह नहीं गए लेकिन अब लाल ङ्क्षसह ने राजला को कैप्टन का समय लेकर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि समय आने पर राजला उनके साथ खड़े हों। एक तीर से दो शिकार वाली स्थिति अब यहां भी होगी। स्व. जसदेव संधू और अकाली दल के ही पंथ रत्न स्व. जत्थेदार टोहरा  के श्रद्धांजलि समारोह की तरह यहां भी भोग की राजनीति जारी रहेगी।

Friday, 18 February 2011

नशे के खिलाफ चलाई सीधी कार्रवाई

भूपेश चट्ठा, पटियाला
पंजाब के पावर कोरीडोर में पुलिस को लेकर एक जुमला चला आ रहा है कि यहां ऐसा कोई थाना नहीं है जिसके एसएचओ को यह ना पता हो कि उसके इलाके में कौन सा अपराध हो रहा है और कौन सा नशा कहां और कौन बेच रहा है? ठीक ऐसे ही हालात सेहत विभाग में हैं। लेकिन नशा भी बिकता रहता है और लोग पकड़े भी जाते हैं। इन सबसे हट शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के राजनीतिक सलाहकार राजेश अत्री के नेतृत्व में दवाओं की होलसेल मार्केट में सीधी कार्रवाई कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़कों का एक हजूम सुबह करीब दस बजे पॉल मेडिकल हॉल खुलने के साथ ही 'छापा' मारा और और दुकान में घुस कर खुद ही नशीली दवाएं पकड़ ली, दुकान के बाहर धरना-नारेबाजी के अलावा पुलिस को भी बुलवा लिया। मामले की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने भी दुकान के मालिक को एक तरह से भीड़ से निकाल अपने साथ ले जाने में ही भलाई समझी। मौके पर ही सेहत विभाग को संदेश भेज कर बुलवाया गया और औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इसी बीच राजेश अत्री, पंजाब स्टूडेंट्स फेडरेशन के संरक्षक गुरउपकार सिंह गोलू विर्क यूथ कांग्रेस के ब्लाक प्रधान विक्रमजीत सिंह हनी वड़ैच और यंग आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के खालसा कालेज प्रधान अमन सैफदीपुर ने बताया कि उक्त दुकानदार को पहले भी चेतावनी दी गई पर वो नहीं माना। ऐसे में कार्रवाई करनी पड़ी। वे कहते हैं कि शहर में ऐसी करीब 20 दुकानों की खबर उन्हें है। अगर नशा बेचना बंद न किया गया तो आगे भी सीधी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
दिलचस्प है कि जनता की इस सीधी कार्रवाई के बाद होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने भी पल्ला झाड़ लिया है। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप कुमार कोहली का कहना है कि उनके सभी सदस्य युवा वर्ग को ड्रग की लत के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास करते हैं। सभी दुकानें ड्रग अथारिटी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही चल रही हैं। साथ ही ऐसे किसी निंदनीय काम में वे किसी दुकानदार के साथ नहीं हैं। और ना ही कोई नशा बेचने वाला उनका सदस्य ही हो सकता है।
वहीं, कोतवाली थाना इंचार्ज हंसराज बताते हैं कि उन्होंने मौके पर ही ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से पॉल मेडीकल हॉल के मालिक का चालान कर दिया है और अब सेहत विभाग अगली कार्रवाई कोर्ट में करेगा।
सिविल सर्जन डा. जतिंदर कौर ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये की नशीली दवाएं सूचना के आधार पर पुलिस को साथ ले सील कर दी गई हैं, यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने की है वहीं जसबीर सिंह कहते हैं कि पार्वन स्पॉक, प्राक्सीवन, स्पॉसमो प्राक्सीवन कैप्सूल जैसी प्रतिबंधित दवाएं पॉल मेडिकल से पकड़ी गई हैं, यह इस दुकानदार के खिलाफ दूसरा मामला है पहले भी यहां पर दुकान सील की गई थी।

नशीली दवाएं जब्त
संवाददाता, पटियाला
सेहत विभाग के ड्रग विभाग ने शुक्रवार को करीब दो लाख रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं। सिविल सर्जन डा. जतिंदर कौर के दिशा निर्देश के चलते ड्रग इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बगीची हेत राम क्षेत्र में स्थित विनय मार्केटिंग कंपनी पर छापा मारा जिस दौरान करीब दो लाख रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं। डा. सिंह ने बताया कि दवाओं को सील कर दिया गया है। अब सीजेएम कोर्ट में इन दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अपील की जाएगी। साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को इस दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा जाएगा। दूसरी ओर सिविल सर्जन डा. जतिंदर कौर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



Tuesday, 26 October 2010

पटियाला फिर बना सत्ता का केंद्र

दूसरी बार शहर को मुख्यमंत्री मिलने की ओर पहला कदम
अंबिका का मना करना रास आया कैप्टन अमरिंदर को
भूपेश चट्ठा, पटियाला

कैप्टन अमरिंदर के साथ ही पटियाला का भी बनवास खत्म हो गया है। हालांकि शहर ने इस बनवास के दौरान कैप्टन सहित कई मंत्री भी खो दिए थे। खैर महारानी परनीत कौर के विदेश राज्य मंत्री बनने के बाद बीते साल शहर को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन मोती बाग पैलेस की शान और शहर के कांग्रेसियों की जान में जान आज कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले जाने की घोषणा के साथ आई है।

इस बारे में मंगलवार को करीब साढ़े पांच बजे आए इस समाचार के साथ ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया, दिवाली करीब है और ऐसे में किसी को पटाखों का प्रबंध करने में कोई दिक्कत नहीं आई। नवांशहर जिला कांग्रेस के महासचिव बलाचौर क्षेत्र के एडवोकेट राजपाल चौहान ने पटियाला में होते हुए लड्डू बांटने की शुरुआत कर दी। वह कहते हैं कि पंजाब को इस संकट की घड़ी में से यदि कोई निकाल सकता है, तो कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ही है। वहीं पटियाला के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शेलेंद्र मोंटी गर्ग ने आतिशबाजी का ढोल-धमाके के साथ प्रबंध किया और जमकर भंगड़ा डाला।

उधर, राजनीति के जानकार कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध कांग्रेस के लगभग हर खेमे ने किया। बात जगमीत बराड़ की हो या बीबी भट्ठल और महिंदर केपी और या फिर शमशेर सिंह दूलों की, हर कोई पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोधी हो गया। वहीं केंद्रीय हाईकमान ने भेजी गई पर्यवेक्षक ऊषा ठक्कर ने अपने पैनल में सिर्फ दो नाम डाले, जिनमें कैप्टन के अलावा जगमीत बराड़ का ही नाम आया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में ही अहमद पटेल ने अंबिका सोनी को दस जनपथ से दूर कर पंजाब भेजने के लिए उनका नाम भी पैनल में डाल एक तीर से दो शिकार करने का प्रयास किया पर अंबिका सोनी का मना करना कैप्टन अमरिंदर सिंह को रास आ गया।

उधर, बधाई देने वाले प्रमुख कांग्रेसियों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य केके शर्मा, पीआरटीसी के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश गुप्ता, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन जसविंदर कौर रंधावा, यूथ कांग्रेस के प्रधान सोनू संगर, जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान संजीव बिट्टू और हाल ही में गठित किए गए एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पंजाब प्रधान अजय थापर शामिल हैं।