फ्लैग: पांच शैडयूल सड़कों का मामला
-दुकानदार उठाने लगे कीमती सामान
-निगम प्रशासन की लीपापोती भी जारी, जेल रोड सड़क होने लगी दुरुस्त
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला
शहर की पांच शैडयूल सड़कों के आठ सौ दुकानदारों पर लटक रही अतिक्रमण की तलवार जहां की तहां है, हालांकि राहत का अंतिम दिन आज जैसे तैसे गुजर गया है वहीं अब शहर की एक बड़ी आबादी को तथाकथित आफत का इंतजार है।
शनिवार को उच्च न्यायालय में इसी मामले की सुनवाई है और 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ही भविष्य तय होगा। वहीं नगर निगम प्रशासन के संभावित रूप से चलने वाले डंडे को देखते हुए 'लाल क्रासÓ मार्किंग वाली दुकानों के दुकानदार ने अपनी शाप से कीमती सामान हटाना शुरु कर दिया है। दिलचस्प है कि इस तरह की कार्रवाई देर रात ही हो रही है। एक ओर दुकानदार अपनी तरफ से पूरी तरह से खुद को आश्वस्त बताना चाहते हैं और दूसरी तरफ किसी तरह का नुकसान भी झेलना नहीं चाहते। ऐसे में विकल्पों की तलाश हो रही है।
हमेशा उपलब्ध रहने वाले मेयर अजीतपाल सिंह कोहली से हालांकि इस संबंध में संपर्क करने के प्रयास असफल रहे लेकिन आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि निगम प्रशासन की ओर से लीपापोती भी जारी है। शैडयूल रोड में ही शामिल नाभा रोड में त्रिपड़ी की ओर मुडऩे वाली लाइटों से लेकर शुरु होने वाली जेल रोड की सड़क अब दुरुस्त होने लगी है। इसे लगभग हाईवे की तर्ज पर बोर्ड इत्यादि लगा कर तैयार कर दिया गया है, कारपेटिंग के साथ सड़क पर अतिरिक्त मशीनरी भी आ गई है। बताया जा रहा है कि सारे घटनाचक्र की मूवी बना कर प्रस्तुत की जाएगी और थोड़ा समय(निगम चुनाव निपटने तक पढ़ा जाए) मांगते हुए बताया जाएगा की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद जो होना है वो होना ही है।
No comments:
Post a Comment