Friday, 25 January 2013

बुरे बर्ताव के चलते अध्यापिका का तबादला


पहले भी इसी स्कूल में दो अध्यापिकाएं भिड़ी थी, एक सस्पेंड, तबादला भी हुआ
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला
बुरे बर्ताव के चलते गांव रसूलपुर जोड़ां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात एक अध्यापिका का तबादला जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी ने गांव मैण गांव में कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार डीईओ प्राइमरी ने कारगुजारी को आधार बनाते हुए नीलम रानी का तबादला किया है। डिप्टी डीईओ की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के बाद ये आदेश जारी किए गए हैं।
डीईओ हरविंदर कौर ने बताया कि नीलम रानी की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। इसलिए मामले की जांच डिप्टी डीईओ जसविंदर कौर को जांच करने के कलए कहा गया था।
उल्लेखनीय है कि इसही सरकारी एलीमेंटरी स्कूल रसूलपुर में पहले हुई एक घटना में दो अध्यापिकाएं आपस में उलझ गई। बात यहां तक पहुंची की हाथापाई की नौबत आ गई। एक अध्यापिका ने दूसरी को स्कूल प्रांगण में ही पीट डाला। हालांकि इसके बाद तेजी से बदले घटना क्रम में कथित रूप से मारपीट करने वाली अध्यापिका मधु कथूरिया को ना केवल सस्पेंड कर दिया गया अपितु तबादला भी कर दिया गया है। उन्हें गुरुदासपुर जिले फतेहगढ़ चूडिय़ां ब्लाक के सरकारी प्राइमरी स्कूल चितौडग़ढ़ में तबदील कर दिया गया था।
तब एक ही दिन में हुई थी कार्रवाई

 स्कूल की दोनों अध्यापिकाओं में काफी समय से विवाद चल रहा था। कहा सुनी झगड़े में बदल गई। इसके बाद पिटने वाली अध्यापिका ने सीधे चंडीगढ़ का रुख किया और सारी स्थिति डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा पंजाब के सामने रखी। निदेशालय की ओर से भी तुरंत ही जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट करने को कहा गया। डीईओ की ओर से की गई रिपोर्ट के बाद देर सांय निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए।

क्या थे आरोप?
निदेशालय की ओर से जारी किए गए निलंबन आदेश में आरोप है कि मधू कथूरिया ने अपनी सहकर्मी नीलम रानी के साथ डयूटी दौरान धक्का मुक्की की। मधू कथूरिया की ओर से मिड डे मील का हिसाब किताब व रिकार्ड नीलम को नहीं सौंपा गया। जिसके परिणाम स्वरूप मिड डे मील चलाने में खासी दिक्कत आई। यहां तक की जेब से पैसे खर्च करने पड़े, ना ही मांगने पर राशि दी। स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति में अमानवीय व्यवहार किया गया। शारीरिक व मानसिक कष्ट दिया गया। स्कूल के बच्चों के सामने धक्का मार कर गिराया गया।

पहले भी डयूटी में कौताही पर हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि डयूटी दौरान मधु कथूरिया की ओर से गंभीर अनुशासनहीनता का व्यवहार किया गया है। इससे पहले भी उनकी बदली डयूटी दौरान कोताही बरतने पर प्रबंधकीय आधार पर की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सारी घटना स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों के सामने हुई। जिसकी पुष्टि सरपंच, कमेटी व कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की है।

No comments:

Post a Comment