Friday, 10 August 2012

पुलिस नहीं आई, भाग निकले चोर, Police came late; thieves escaped after firing in air



- अर्बन एस्टेट के फेस-दो में चोरी के दौरान नाकाम चोरों ने चलाई गोली
- लोगों ने घेरा डालकर पकडऩे का प्रयास किया पर पुलिस न आई
भूपेश चट्ठा, पटियाला
अर्बन एस्टेट के फेस-दो में बीती रात एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोरों के इरादे कामयाब नहीं हुए, पर भागने के प्रयास में उन्होंने देसी कट्टे से तीन राउंड गोलियां चलाई और भागने में सफल हो गए। फायरिंग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं लोगों ने घेरा डालकर चोरों को पकडऩे का प्रयास किया। काफी देर तक कोशिशें जारी रहीं, लेकिन पुलिस के न आने की वजह से चोर बच निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट के फेस-दो में कोठी नंबर 2351 के मालिक के घर पर न होने की स्थिति में घर पर ताला लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाकर रात करीब 12 बजे चोर उक्त कोठी में दाखिल हो गए। इसी बीच सामने के घर में रहते एक व्यक्ति ने पढ़ाई के दौरान उन्हें देख लिया और अपने पिता को जानकारी दी। इस पर उन्होंने मुहल्ले के लोगो को फोन पर बताया। लोगों ने कोठी को घेर लिया। चोरों को महसूस हुआ तो वे पिछले दरवाजे से भागने लगे, लेकिन शोर मचाने पर छत पर चले गए और करीब 20 मिनट तक घरों की छतों पर इधर से उधर दौड़ते रहे। जैसे ही मुहल्ले से बाहर निकलने को हुए...एक बार फिर शोर मच गया। इसके बाद चोरों ने तीन राउंड फायर किए और भाग निकले। फरार होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा व अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 436 व 380 व आम्र्स एक्ट के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों के मन में क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग न होने की स्थिति में पैदा हुई इस स्थिति को लेकर रोष बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment