लाहौर से पहुंचे खानसामे, पूरे पैलेस में पॉलिश व पेंट जारी
भूपेश चट्ठा, पटियाला
प्रदेश में शाही शहर के नाम से जाने जाते पटियाला में मोती बाग पैलेस में चार अक्टूबर को आने वाले ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व पटियाला रियासत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से संबंध रखने वाला हर वो बड़ा नाम जो वरीयता सूची के पहले चार सौ रैंकों में स्थान पाने में कामयाब हुआ है, चार अक्टूबर की शाम को मोती बाग पैलेस में होने जा रही दावत में शामिल होने जा रहा है। बात व्यापारी की हो या सेना के अफसर की अथवा किसी अखबार या चैनल के संपादक की, किसी शाही घराने की हो या फिर औद्योगिक-राजनीतिक परिवार की इन चार सौ वीवीआईपी में से भी सिर्फ 14 भारतीयों को चुना गया है जो पैलेस के भीतरी हिस्से में प्रिंस के साथ आए लगभग इतने ही मेहमानों के साथ रात्रि भोज कर सकेंगे। दिलचस्प है कि इनमें राजनीतिज्ञों के नाम पर केवल एक ही नाम संगरूर के पूर्व सांसद अरविंद खन्ना का है, शेष में पारिवारिक रिश्तेदारों के अलावा सेना के चार से पांच अधिकारी होंगे, लेकिन कुल संख्या 35 से ज्यादा नहीं होगी। शेष सभी मेहमानों के लिए पैलेस परिसर के अंदर ही स्थित लॉन में खाने-पीने का प्रबंध किया गया है। गौरतलब है कि पिछली बार हुई शाही दावत में मौसम ने खासी गड़बड़ी पैदा कर मजा किरकिरा कर दिया था, इसलिए इस बार एक खास किस्म का वाटर प्रूफ टेंट तैयार किया गया है। मोती बाग पैलेस के सूत्र बताते हैं कि पिं्रस चार्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला पार्कर के आने से पहले पूरे पैलेस में पेंट व पॉलिश का कार्य निपटाया जा रहा है, यहां तक कि सदियों पुरानी तोपों को भी खोल कर साफ किया जा रहा है। तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पैलेस के मुख्य द्वार पर रखी गई दो तोपों को बीती शाम से ही खोल कर चमकाया जा रहा है। वहीं भीतर पर्दे तक बदल दिए गए हैं। उधर, खाने की तैयारियों में कैटरिंग का काम देख रही कंपनी के प्रतिनिधि शुक्रवार को पैलेस के दौरे पर आ रहे हैं जबकि लाहौर से तीन खानसामों का एक दल भी आज पटियाला आ गया है। ये लोग बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के डोची स्थित रियासत के कंडियाली फार्म हाउस में ठहरे हुए थे।
Showing posts with label prince. Show all posts

Thursday, 30 September 2010
Wednesday, 29 September 2010
prince charles चार की शाम चार सौ वीवीआईपी संग होंगे चार्ल्स
मोती बाग पैलेस में सज रहा है 120 फुट गुणा 120 फुट का बांस से बना वाटर प्रूफ टेंट
फाइव स्टार रेडिसन-विंडसर जालंधर की होगी कैटरिंग
भूपेश चट्ठा, पटियाला : युनाइटेड किंगडम (यूके) के युवराज और कॉमनवेल्थ गेम्स में महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि प्रिंस चार्ल्स चार अक्टूबर की शाम मोती बाग पैलेस में चार सौ वीवीआईपी के संग व्यतीत करने जा रहे हैं हालांकि यह दौरा फिर भी निजी ही रहने वाला है। मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है। मोतीबाग के करीबी सूत्रों का कहना है कि कामनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन के दो दिन बाद प्रिंस चार्ल्स पत्नी कैमिला पार्कर के साथ दूसरी बार मोती बाग पैलेस की मेहमाननवाजी का आंनद लेने आ रहे हैं। उनके सम्मान में होने वाली पार्टी के लिए 120 फुट गुणा 120 फुट का शामियाना लगाया जा रहा है। इसे वाटर प्रूफ बनाने के लिए खास किस्म के बांस का प्रयोग किया जा रहा है जो अंधड़ तक बर्दाश्त करने में सक्षम होगा। याद रहे कि मार्च 2004 में प्रिंस के दौरे पर आयोजित सपर में बेमौसमी बारिश के साथ आई आंधी ने सारा मजा किरकिरा कर दिया था। कैप्टन अमरिंदर के मुख्यमंत्री काल में दो हॉट लाइन बिजली कनेक्शनों के होते हुए प्रिंस ने कैंडल लाइट डिनर किया था। वहीं, इस बार भी करीब चार सौ लोगों के खाने का प्रबंध यहीं पर किया जाएगा। इनमें रियासती काल की डिशों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। जालंधर के पांच सितारा होटल रेडिसन-विंडसर को कैटरिंग सौंपी गई है। मेहमानों की सूची में शाही परिवार के सदस्यों के अलावा ज्यादातर सेना के अफसर है, इनमें कर्नल से लेकर ब्रिगेडियर रैंक तक के अधिकारी हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए सेना के बैंड का प्रबंध किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इन अफसरों को वर्दी में आने के लिए कहा गया है हालांकि यह भी बताया गया है कि ज्यादातर को यह बात रास नहीं आ रही, जबकि पैलेस के स्टाफ को बुला कर सख्त आदेश खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए हैं, कहा है कि तुम्हारे लिए न कोई आ रहा है और न जा रहा है। कोई भी इस मामले में किसी से बात न करे। हालांकि इससे पहले चार अक्टूबर को सुबह प्रिंस चार्ल्स चंडीगढ़ स्थित राज भवन पहुंचेंगे, यहां उनके स्वागत में एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 33 सेक्टर में गैर परंपरागत स्रोतों से बिजली बनाने की दिशा में कार्य कर रही पंजाब एनर्जी डवेलपमेंट अथारिटी के भवन का दौरा भी करेंगे। प्रिंस चार्ल्स का फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव में आर्गेनिक खेती की दिशा में काम करने वाले एनजीओ भूमि वरदान के यहां जाने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद शाम को पटियाला में आना है। पैलेस के अपुष्ट सूत्र यह भी कहते हैं कि सारा कुछ अयोध्या मामले पर आने वाले निर्णय पर ही निर्भर करता है कि कामनवेल्थ गेम्स होते भी या नहीं पर पार्टी जरूर होगी और यह निजी होगी यह भी तय है, विदेश राज्य मंत्री महारानी परनीत कौर व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सभी कार्यक्रम रद कर सिर्फ इसी पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। दिलचस्प है कि शाही मेहमान इस बार भी पूर्व की भांति पटियाला से पूर्व मारवाड़ रियासत की राजधानी जोधपुर के लिए अगले दिन रवाना होंगे। जहां वे उम्मेद भवन पैलेस में महाराजा गजे सिंह के मेहमान होंगे। यहां की कांग्रेस सांसद व गजे सिंह की बहन चंद्रेश कुमारी जोकि हिमाचल प्रदेश के चंबा की महारानी है, भी इस अवसर पर जोधपुर में ही रहेंगी।

Subscribe to:
Posts (Atom)