जिले का पर्यावरण दुरुस्त करना है: डिप्टी कमिश्नर जीके सिंह
फोटो: 40
पटियाला के डिप्टी कमिश्नर और पर्यावरण पर अक्सर लिखते रहने वाले जीके सिंह इस साल पर्यावरण दिवस पर बधाई देने के साथ ही कहते हैं कि जिले की हवाओं को जहर मुक्त करना है, जिले के दरियाओं और धरती को पूरी तरह से सुरक्षित करने की दिशा में पेस्टिसाइड मुक्त खेती को बढ़ावा देना और पौधारोपण के अभियान चलाए जाएंगे।
शहर को डंपिंग ग्राउंड से मुक्त करवाना है: मेयर अजीतपाल सिंह कोहली
फोटो: 41
शहर को डंपिंग ग्राउंड से मुक्त करवाना है और शहर के हर नागरिक को प्रदुषण मुक्त स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध करवाना है। मेयर अजीतपाल सिंह कोहली कहते हैं कि अगले पर्यावरण दिवस से काफी पहले ही कूड़ा कचरा हटा दिया जाएगा। हर घर के बाहर से कूड़ा कचरा हटा कर शहर से बाहर ले जाया जाएगा। मेयर कहते हैं कि हम हर चीज पर्यावरण से लेते हैं ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि आसपास का पर्यावरण ठीक रखें और मेयर होने की स्थिति में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
यूनिवर्सिटी कैंपस को स्मोक फ्री बनाना है: वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह
फोटो: 39
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह कहते हैं कि उनका संकल्प है कि इस साल में वे यूनिवर्सिटी कैंपस को स्मोक फ्री बना दें। पर्यावरण की दिशा में कैंपस को और अधिक हरा भरा बनाने के प्रयास के अलावा पाठयक्रम में वे पर्यावरण को हिस्सा बनाना चाहते हैं। बताते हैं कि जूलोजी विभाग को अब जूलोजी व पर्यावरण विभाग करने के अलावा एमए पर्यावरण नाम से इस साल नया पाठयक्रम से शुरु किया गया है। इसी विषय पर सेमीनार इत्यादि भी करवा कर जागरुकता लाने का प्रयास करेंगे।
छप्पड़ों से प्रदूषित हो रहे भूमिगत जल को बचाना है: पंचायती राज मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा
फोटो: 43
गांवों में छप्पड़ों अथवा दूषित पानी के तालाबों से प्रदूषित हो रहे भूमिगत जल को बचाने का सपना संजोए पंचायती राज व ग्रामीण विकास राच्य मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा कहते हैं कि इन तालाबों का पानी प्रदूषण मुक्त कर सिंचाई के काम लाने तक के प्रयास करने है और पंचायतों को साथ लेकर इसी मानसून में पौधे लगाने का कार्यक्रम है इससे ना केवल अच्छा लेंड स्केप होगा अपितु पर्यावरण भी बेहतर करने में सहयोग मिलेगा है। वे कहते हैं कि साढ़े बारह हजार गांव हैं एक में 50 पेड़ भी लग गए तो पंजाब हरा भरा हो जाएगा।
थर्मल प्लांटों में उपाय किए जा रहे हैं पौधारोपण भी करेंगे: चेयरमैन पावरकाम इंजी. केडी चौधरी
फोटो: 44
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन इंजी. केडी चौधरी कहते हैं कि पावरकाम थर्मल प्लांटों में से प्रदूषण कम से कम करने के उपाय कर रहा है और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करवाया गया है। पिछले साल पावरकाम के विभिन्न कार्यालयों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए थे। इस बार इससे भी सघन अभियान चलाया जाएगा। व्यक्तिगत संकल्प के नाम पर वे कहते हैं कि पर्यावरण का वे सदैव ख्याल रखते हैं और जीवन में अपनाया है।