Showing posts with label death. Show all posts
Showing posts with label death. Show all posts

Tuesday, 22 May 2012

पुलिस लाइन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, women died in police lines quarter


-बनूड़ में ट्रैफिक प्रभारी हैं महिला के पति
-महिला के सैना में कर्नल भाई का आरोप नाजायज संबंधों के चलते पहले से सताता रहा है रहा है राजेश कुमार चौहान
-त्रिपड़ी पुलिस ने क्वार्टर का ताला तोड़ तलाशी ली
फोटो:
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला
शहरियों की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस और पुलिस के ही रहने के लिए बनाए गए पुलिस लाइन के एक क्वार्टर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आरंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है, जबकि महिला के भाई व भारतीय सैना में कर्नल के पद पर तैनात आरएस राणा का आरोप है कि उसकी बहन को मारा गया है।
राजिंदरा अस्पताल में महिला की मौत के बाद पुलिस लाइन पहुंचे कर्नल आरएस राणा ने 28 जून 2010 में उक्त महिला व अपनी बहन ललिता चौहान की ओर से लिख गई चिट्ठी पढ़ कर सुनाते हुए बताया कि त्रिपड़ी पुलिस के पास भी मामला पहुंचा था तब उसके बहनोई ने माफी मांग कर समझौता किया था। उक्त पत्र में आरोपी पर एक अन्य महिला कांस्टेबल से अवैध संबंधों से लेकर तस्करी में शामिल होने,  नशा करने, बच्चों व पत्नि के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं पत्र में उक्त पुलिस कर्मी के खुदकुशी करने अथवा अपनी हत्या करने का अंदेशा मृतक  महिला ने लगाते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई है। मृतक ने लिखा है कि उसके साथ मारपीट के अलावा उसका पति कभी अपनी कनपटी पर और कभी उसकी कनपटी पर बंदूक तानता रहता है।
वहीं कर्नल राणा का कहना है कि वर्तमान में बनूड़ में ट्रैफिक प्रभारी के पद पर तैनात राजेश कुमार चौहान ने पहले भी अपनी लोडेड गन से उन्हें मारने की कोशिश की थी पर तत्कालीन एसएसपी रणबीर सिंह खटड़ा और त्रिपड़ी पुलिस प्रभारी जस्सा सिंह के हस्तक्षेप के बाद जान बच पाई थी। साथ ही वे एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंधों के चलते अपनी बहन को सताने के आरोप भी राजेश कुमार चौहान पर लगाते हैं। कहते हैं कि यहां पर घर खर्च चलाने के पैसे वे भिजवाते थे और राजेश अपनी कमाई उक्त महिला कांस्टेबल को दे आता था।
दूसरी ओर मौके पर पहुंचे त्रिपड़ी पुलिस प्रभारी करणशेर सिंह ने क्वार्टर का ताला तुड़वा कर तलाशी ली है और मामले की जांच की जा रही है।