फ्लैग: निगम चुनावों की दस्तक
-पांच बार के विधायक ब्रहम महिंदरा ने पंजाब सरकार व चुनाव आयोग के समक्ष रखी मांग
-पिछले स्थानीय निकाय के चुनावों में हुई गड़बड़ी का दिया हवाला
फोटो: 21
भूपेश चट्ठा, पटियाला
निकट आ रहे नगर निगम चुनावों की आहट अब स्पष्ट रूप से सुनाई देने लगी है और साथ ही पिछले चुनावों में क्या हुआ था? ये चिंता भी अब विपक्ष में बैठे कांग्रेसियों को सताने लगी है। ऐसे हालात में प्रदेश कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं ने तोड़ निकालने भी शुरु कर लिए है। इसकी शुरुआत पटियाला ग्रामीण के विधायक ब्रहम महिंदरा ने कर दी है।
'दैनिक जागरणÓ के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव फोटो वाली मतदाता सूची बिना संभव नहीं है।
राच्य में पांच बार के विधायक ब्रहम महिंदरा कहते हैं कि पिछली बार निगम चुनावों में क्या हुआ था? इस बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन सही भी सही है कि हाल ही में राच्य में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव तमाम आशंकाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सिरे चढ़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण वोटर लिस्ट में मतदाता की फोटो छपा होना रहा है। वोटर कार्ड के बाद मतदाता सूची ने कई चोर दरवाजे बंद कर दिए। बोगस वोटिंग रुकी और जाली वोट डालने को लेकर होने वाले झगड़े नहीं हुए।
तीन सरकारों में मंत्री रहे ब्रहम महिंदरा कहते हैं कि निसंदेह चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण मतदान करवाने का श्रेय जाता है ऐसे में आयोग के साथ ही वे पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि निगमों के होने जा रहे चुनावों में फोटो वाली मतदाता सूची का प्रयोग किया जाए।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य ब्रहम महिंदरा पिछले स्थानीय निकाय के चुनावों में हुई गड़बड़ी का हवाला देने के साथ ही कहते हैं कि राच्य सरकार को स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए और जनता की ओर से मौजूदा सरकार प्रति समय समय पर दिए जाने वाले फतवे को स्वीकार करना चाहिए ना कि अपनी मनमर्जी से जमीनी स्तर पर ही लोकतंत्र का गला घोंट देना चाहिए।