लोगो: पूटा चुनाव
-परिसर से बाहर निकले नेता, प्रचार बठिंडा जिले तक
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन पूटा के 14 सितंबर को होने जा रहे मतदान के लिए चुनाव प्रचार चाहे कुछ सौ लोगों के बीच ही चल रहा हो लेकिन अब इन चुनावों की चर्चा देश विदेश में फेसबुक पर जरूर हो रही है।
दिलचस्प है कि चुनावों की दस्तक होने से पहले ही फेस बुक पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने अध्यापक संघ बनाने 'रिवाईव पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशनÓ के नाम से एक ग्रुप आस्तित्व में आ गया था। साइट पर जाते ही सामने आता है कि केन्या में बैठे एक पूर्व हिंदी के शिक्षक अपनी लगातार उपस्थिति बनाए हुए हैं तो यूनिवर्सिटी की राजनीति में करीब जुड़े रहे कनाडा में रह रहे एक पत्रकार भी इसमें शामिल है। बिना किसी गलती के पंजाबी में टाइप कर जहां विचार रखे जा रहे हैं वहीं रोमन पंजाबी से अंग्रेजी का प्रयोग भी बखूबी हो रहा है।
प्रधानगी का चुनाव लड़ रहे डा. राजेश शर्मा से जब चुनावी घोषणा पत्र जारी करने संबंधी बात की जाती है तो बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले ही फेसबुक पर डाल दिया गया है। उन्होंने अपना अलग ग्रुप बनाया हुआ है। ऐसे ही एक संगठन टीचर्स युनाइटेड फ्रंट के चुनावी घोषणा पत्र की जिक्र आते ही पहली पंक्ति में लिखा है कि हम यह जानकारी व्यक्तिगत रूप से मिलने के अलावा इलेक्ट्रानिक माध्यम से दे चुके हैं।
हालांकि हर अध्यापक को ईमेल से अपना चुनावी घोषणा पत्र भेजने के अलावा साइटों पर जारी करने के बावजूद चुनाव लड़ रहे चार संगठनों के नेता युनिवर्सिटी परिसर से बाहर निकले हैं और तीन से चार दर्जन वोट निर्णायक हो सकते हैं। इसका ध्यान रखते हुए प्रचार बठिंडा जिले तक पहुंच गया है।